आगामी शौर्य प्रशिक्षण शिविर को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। शहर में आगामी शौर्य प्रशिक्षण शिविर को लेकर विभिन्न संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा संघ एवं संघ के अनुषांगिक संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में शाखा दर्शन, वित्तीय सहयोग, संचलन पर पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार निर्माण, जनभागीदारी बढ़ाने तथा समापन समारोह में सुरेंद्र जैन भाई के कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अधिकतम समाज बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूरे प्रखंड में सूचना प्रसार की रूपरेखा एवं विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी शिविर के सफल आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर संघ के खंड संचालक नरेंद्र केलानी, खंड कार्यवाह रमेश पाराशर, जिला गौ सेवा प्रमुख गोविंद लोहार, विभाग ग्राम विकास प्रमुख कमल शर्मा, नगर कार्यवाह अभिषेक गर्ग, संस्कार भारती के दिनेश राठी, गुड्डू दिनवानी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के के.पी. सिंह, गोपाल लाल भील, हिम्मत सिंह, नागेश्वर दाधीच, भारत विकास परिषद के किशोर राजपाल, अधिवक्ता परिषद के राजेंद्र रेगर, भाजपा नेता करतार सिंह राठौड़, पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, व्यापारिक एसोसिएशन के सुनील तोषनीवाल, मानव कल्याण संस्थान के पुरुषोत्तम नुवाल, प्रकृति प्रेमी ग्रुप के गुलशन हेमनानी, विहिप जिला अध्यक्ष शिवनाथ सिंह राठौड़, प्रखंड अध्यक्ष अमित आत्रेय, जिला विशेष प्रमुख दिनेश राजपुरोहित एवं बजरंग दल के सह विभाग संयोजक आशीष दाधीच सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


