गुलाबपुरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने महावीर लढ़ा
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर लढ़ा को मनोनीत किया गया है। महावीर लढ़ा गांधी शिक्षण समिति के मैनेजर एवं निवर्तमान पार्षद भी हैं। वे पूर्व में भी कई वर्षों तक नगर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच महावीर लढ़ा को “गुलाबपुरा के गांधी” के नाम से जाना जाता है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मधुसूदन पारिक के स्थान पर महावीर लढ़ा को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
महावीर लढ़ा की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।


