भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन ने मयूर मिल मे श्रमिकों के साथ शोषण करने का लगाया आरोप।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राज. स्पिन एंड वीविंग मिल्स लिमिटेड, खारीग्राम-गुलाबपुरा में कार्यरत श्रमिकों को लेकर श्रमिक संगठन भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संघ ने
मिल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के शोषण, आर्थिक एवं शारीरिक शोषण, मानसिक दबाव, जबरन ओवरटाइम, कम वेतन और असहमति पर प्रताड़ना जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन के विकास मेवाडा ने बताया कि वर्षों से मिल प्रशासन श्रमिकों का शोषण करता आ रहा है, और अब समय आ गया है कि सभी श्रमिक एकजुट होकर अपने अधिकारों की मांग करेंगे। संगठन ने बताया कि यूनियन के स्वयंभू नेता प्रशासन के साथ मिलकर श्रमिकों की आवाज को दबाते हैं और उनके हितों की अनदेखी करते हैं। इसके लिए मजदूरों को बिना किसी डर के अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। संगठन ने सभी श्रमिकों से आह्वान किया है कि वे अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और अपनी मेहनत की सही कीमत प्राप्त करें। इस दौरान संगठन संरक्षक सत्यनारायण शर्मा (नेताजी), अध्यक्ष विकास मेवाड़ा, महामंत्री हेमन्त कुंभकार, कोषाध्यक्ष कृष्ण सिंह राजावत, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मेवाड़ा, सचिव घासीलाल माली, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार सेन एवं कार्यालय मंत्री सुखदेव महरडा,अमित शर्मा सहित सभी सदस्य मौजूद थे |
भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन ने मयूर मिल मे श्रमिकों के साथ शोषण करने का लगाया आरोप।
Leave a comment
Leave a comment


