आरपीएससी की परीक्षा देने जा रही महिला परीक्षार्थी का बैग पहुंचाकर शर्मा ने, भाई का धर्म निभाया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) अजमेर बस से आरपीएससी की परीक्षा देने जा रही परीक्षार्थी जयसूर्या मीणा जिला-प्रतापगढ़ का रास्ते मे खाटूश्याम जी जाने वाली सवारियों ने गलती से उनके बैग की जगह उसका बैग उठा लिया, बेग में RPSC परीक्षा के एडमिट कार्ड व वर्षो से मेरी मेहनत के सर्टिफिकेट थे। अजमेर पहुँचते ही पता चलने पर बुरी तरह से घबरा गई, परेशानी हो रही थी। लगभग दो घंटे बाद महाकाल के भक्त गुलाबपुरा निवासी हरीश भैया देवदूत बनकर आये और कहा बहन आपका बेग मेरे पास है में आपको देंने अजमेर आ रहा हुँ, रात्रि को 12 बजे के लगभग हरिश शर्मा अजमेर पहुंच कर महिला परीक्षार्थी को बैग पहुंचाया। अपना बैग पाकर बहुत खुश हुई ओर कहा भैया आपको मेरा नंबर कहा से मिला तब उनकी कहानी के अनुसार 2 घंटे की मेहनत व पचासों जगह फोन करने के बाद मेरा नम्बर मिला। हरीश भैया ने सही सलामत मुझे बेग दिया और में RPSC परीक्षा मे बैठ पा रही हुँ। जयसूर्या मीणा कहना है कि गुलाबपूरा के हरीश भैया ना होते तो आज एक दलित गरीब वर्ग की बालिका अपने जीवन मे कभी संघर्ष नही कर पाती।
आरपीएससी की परीक्षा देने जा रही महिला परीक्षार्थी का बैग पहुंचाकर शर्मा ने, भाई का धर्म निभाया।
Leave a comment
Leave a comment


