महिलाओ ने वट सावित्री व्रत पर की पूजा-अर्चना।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान से वट वृक्ष (बरगद) की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा एवं नियमपूर्वक यह व्रत करने से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। पूजन के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा और भगवान से परिवार के मंगल एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। सामूहिक पूजा-अर्चना में शामिल श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
महिलाओ ने वट सावित्री व्रत पर की पूजा-अर्चना।
Leave a comment
Leave a comment


