डॉ. अंबेडकर के 66वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने अर्पित की पुष्पांजलि
अंबेडकर सर्कल रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों ने की माल्यार्पण, सामाजिक न्याय व संविधान निर्माण में उनके योगदान को किया याद
मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 6 दिसंबर।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विधिवेत्ता और सामाजिक न्याय के प्रबल पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर भाजपा एससी मोर्चा द्वारा आज भीलवाड़ा शहर के अम्बेडकर सर्कल, रेलवे स्टेशन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि “महापरिनिर्वाण दिवस सामाजिक समानता, न्याय और समावेशी समाज की दिशा में बाबा साहब के संघर्ष को याद करने का अवसर है। उन्होंने छुआछूत, जातिगत भेदभाव, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका दृष्टिकोण और संविधान निर्माण में योगदान सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन करता रहेगा।”
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम में नगर निगम महापौर राकेश पाठक, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, भाजपा जिलामहामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचानी, गोपाल तेली, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, एससी मोर्चा से हीरालाल बोहरा (जिला महामंत्री), शिवप्रकाश चन्नाल (उपाध्यक्ष), घनश्याम बैरवा (जिला उपाध्यक्ष), राजेश जीनगर (सोशल मीडिया प्रभारी), पवन बैरवा (आईटी प्रभारी), हरीश सालवी (महामंत्री, शास्त्री मंडल), तेजेंद्र सिंह शक्तावत (महामंत्री, गणेश मंडल), गिरिराज मेघवाल (उपाध्यक्ष, गणेश मंडल), सत्यनारायण खोईवाल, मंजू पालीवाल (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), मुकेश चेचानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के विचारों पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।


