ठाकुर बाबा वॉलीबॉल एकेडमी शाहपुरा की बड़ी उपलब्धि
चार छात्राएं व एक छात्र जूनियर राज्य स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। ठाकुर बाबा वॉलीबॉल एकेडमी, शाहपुरा ने खेल जगत में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। राजस्थान वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला टीम के लिए एकेडमी से चार बालिकाएं और एक बालक चयनित हुए हैं।
यह प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक मौलासर (डीडवाना) में आयोजित होगी।
जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, वे हैं — कोमल गुर्जर, प्रिंसी धाकड़, सोनम धाकड़, आरुषि धाकड़ और आयुष धाकड़।
प्रिंसी धाकड़ हाल ही में स्कूल से राजस्थान 17 वर्ष टीम में खेलकर लौटी हैं, जहां राजस्थान टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
एकेडमी के सचिव एवं कोच विवेक जोशी ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ी बेहद कम समय में राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। कोमल गुर्जर पहले स्कूल नेशनल में खेल चुकी हैं।
एकेडमी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि शाहपुरा की भावना वर्मा एकमात्र वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्हें SAI रायपुर (भारत सरकार) की ट्रायल में चयन मिला था और वे पिछले दो वर्षों से वहीं प्रशिक्षण ले रही हैं।
कोषाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि यह शाहपुरा के लिए गौरव की बात है कि एकेडमी इतने कम समय में बालक–बालिकाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पहुंचाने में सफल रही है।
एकेडमी के सदस्यों— हिमांशु सुगंधी, नरेश पारीक, कपिल निंबार्क (प्रधानाचार्य), धर्मनारायण वैष्णव, पुष्करराज मीणा, अनिल बघेरवाल, कमलेश मीणा, सत्यनारायण धाकड़, रामस्वरूप धाकड़, विनोद धाकड़, हेमंत सुवालका, ज्ञान धाकड़, आशाराम धाकड़, शिवराज धाकड़, देवेंद्र दाधीच, देवेंद्र सिंह शक्तावत, सुरेंद्र दाधीच, हेमराज चावला, सुरेश चावला, सुरेंद्र घुसर, मूलचंद खटीक, राधाकिशन खटीक, गोपाल सुल्तानिया, मायकांत आचार्य, राजकुमार आचार्य, बजरंग आचार्य, संजय आचार्य, अभिषेक मीणा, रघुवीर दमामी, जयकिशन घुसर, सिद्धांत घुसर, मुकेश लक्षकार, नितिन कोठारी, विजय जोशी, प्रेम जाट, किशन कहार, राहुल चावला— ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



