विप्रसेना महिला कार्यकारिणी का विस्तार, शाहपुरा की महिलाओं को मिली प्रदेशस्तरीय जिम्मेदारियां
प्रदेशाध्यक्षा पूनम आचार्य के नेतृत्व में संगठन मजबूत, समाजसेवा में सक्रिय महिलाओं को मिला सम्मान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
विप्रसेना प्रदेशाध्यक्षा पूनम जी आचार्य द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में शाहपुरा ब्राह्मण समाज की महिलाओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला अध्यक्ष अंकुर ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा, निरंतर समर्पण एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को यह दायित्व प्रदान किए गए हैं। नियुक्तियों के तहत पूजा पारिक को प्रदेश महामंत्री, पूजा शर्मा को प्रदेश सचिव, उषा शर्मा को प्रदेश महासचिव, तारा चास्ता को प्रदेश महामंत्री तथा सीमा उपाध्याय को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न परशुराम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं अनावरण कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे देखते हुए संगठन ने उनके कार्यों का सम्मान करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। महिला कार्यकारिणी के इस विस्तार से विप्रसेना संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
— मोनू सुरेश छीपा


