शाहपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन, 16 से 25 दिसंबर तक मिलेगा लाभ
राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रामशाला परिसर में होगा शिविर, 16 दिसंबर को उद्घाटन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा)।
राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के मार्गदर्शन में श्री रामनिवास धाम ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद शाखा शाहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें आमजन को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर का उद्घाटन समारोह 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:15 बजे आयोजित होगा। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन रामशाला, बस स्टैंड के पास, शाहपुरा (जिला भीलवाड़ा) में किया जाएगा। आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें चिकित्सा, प्रशासनिक एवं समन्वय से जुड़े अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सहयोग प्रदान करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा जैसी प्रभावी आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से रोगियों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।
— मोनू सुरेश छीपा


