भीलवाड़ा के किसानों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष की पहल, यूरिया आपूर्ति बढ़ाने को मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
दिसंबर माह में अतिरिक्त 15 हजार मैट्रिक टन यूरिया की मांग, रबी फसलों को मिलेगी राहत

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 14 दिसंबर।
जिले में किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर दिसंबर माह में अतिरिक्त 15 हजार मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति कराने का आग्रह किया है। इससे जिले के अन्नदाताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने उल्लेख किया कि इस वर्ष अच्छी बारिश एवं प्रमुख तालाबों की नहरों से सिंचाई की सुविधा मिलने के कारण जिले में लगभग 3 लाख 65 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई हुई है। इनमें से करीब 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं एवं जौ की बुवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिले में लगभग 50 हजार मैट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष चना का रकबा कम होने और गेहूं का क्षेत्र बढ़ने से यूरिया की मांग और अधिक बढ़ गई है। वर्तमान में जिले को लगभग 33 हजार मैट्रिक टन यूरिया ही प्राप्त हुआ है, जो किसानों की आवश्यकता के मुकाबले अपर्याप्त है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि यूरिया की कमी के चलते सहकारी दुकानों एवं समितियों पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे बुवाई में देरी और पैदावार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री से दिसंबर माह में अतिरिक्त 15 हजार मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसान हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर


