आप अपने मन के ही गुरु बने= दिव्य मोरारी बापू।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के गांधीनगर श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर मे चल रही नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दुसरे दिन कथा व्यास राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर 1008 श्री दिव्य मोरारी बापू ने श्रीराम कथा मे बताया की
योगी अपने मन को बलपूर्वक बस में करने का प्रयत्न करते हैं, परन्तु इससे वह पूरा बस में नहीं होता, बल्कि कभी-कभी तो बीच में दगा भी दे बैठता है। किन्तु भगवान के भक्त सत्संग का आश्रय लेकर हठयोग के बदले प्रेम से समझा कर मन को बस में रखते हैं। आप अपने मन के ही गुरु बनो। दूसरों के गुरु बनकर नई
जवाबदारियां उठाने के बजाय अपने मन को समझाकर सुधारो, क्योंकि आप स्वयं समझाओगे तभी यह मानेगा। समर्थ गुरु स्वामी श्रीरामदासजी ने जिस प्रकार अपने मन को बोध दिया था, उसी प्रकार आप भी अपने मन को सद्बोध प्रदान करो। पुण्य कार्यों में जो
सहयोग-सहायता प्रदान करते हैं, वे भी पुण्यभागी बनते हैं। इस अवसर पर श्री दिव्य मोरारी बापू सत्संग मंडल के आयोजक व व्यवस्थापक श्री घनश्याम दास जी महाराज, गुलाबपुरा व बिजयनगर दिव्य सत्संग मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे।
आप अपने मन के ही गुरु बने= दिव्य मोरारी बापू।
Leave a comment
Leave a comment


