क्षेत्र मे मौसम का मिजाज बदला, शीतलहर का प्रकोप जारी।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में दो दिन से घने कोहरे व शीत लहर चलने से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, तापमान मे भारी गिरावट से मौसम ठंडमय हो गया, हालांकि दिन मे कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन होने से थोड़ी राहत मिली, परन्तु शाम होते होते वापस शीतलहर चलने से सर्दी पडने लग गई, लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। आमजन के साथ बेजुबान पशु पक्षी भी शीत लहर से प्रभावित हुए। वही किसान लोग उक्त मौसम से फसलों मे फायदा होने की बात कर रहे है। शहर के बाजारों मे भी तेज सर्दी के चलते लोगो की संख्या कम नजर आई, दुकानदार भी जल्दी ही दुकाने बंद कर अपने घर निकल लेते है।
क्षेत्र मे मौसम का मिजाज बदला, शीतलहर का प्रकोप जारी।
Leave a comment
Leave a comment


