श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे दुर्घटनाग्रस्त गौ माता का किया उपचार।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) क्षेत्र के नेशनल हाईवे 148 डी पर दातड़ा ग्राम के पास एक्सीडेंट में गौ माता का पीछे का पेर पूरी तरीके से फ्रैक्चर हो गया। तत्पश्चात गौ माता को श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा लाया गया। उपचार केंद्र पर गुलाबपुरा पशु चिकित्सालय के डॉक्टर कैलाश यादव, पशुधन निरीक्षक सांवर लाल जांगिड़ व उपचार केंद्र के पशुधन निरीक्षक दिनेश चौधरी,अंकित गर्ग द्वारा गौ माता के पैर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के पश्चात गौ माता स्वस्थ है। उपचार केंद्र के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया की 50 किलोमीटर दूरी से निराश्रित गोवंश जो बीमार है, एक्सीडेंट हो गया है उसे यहां लाया जाता उनका श्री माधव उपचार केंद्र पर उपचार किया जाता है।
श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे दुर्घटनाग्रस्त गौ माता का किया उपचार।
Leave a comment
Leave a comment


