भीलवाड़ा: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का प्रथम आगमन कल, ‘महिला लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम में भरेंगी हुंकार
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 30 जनवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ कल, 31 जनवरी (शनिवार) को पहली बार भीलवाड़ा के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित भव्य ‘महिला लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम भीलवाड़ा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के सानिध्य में संपन्न होगा।
राखी राठौड़ का पूरा प्रवास कार्यक्रम (31 जनवरी):
प्रदेशाध्यक्ष का कल का कार्यक्रम सुबह से ही काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसकी सूची निम्न प्रकार है:
|
समय |
स्थान / कार्यक्रम |
|---|---|
|
प्रातः 09:15 बजे |
धनोप माता दर्शन (धनोप-भीलवाड़ा) |
|
प्रातः 10:30 बजे |
27 मील चौराहा, विजयनगर (स्वागत) |
|
प्रातः 11:00 बजे |
कुशवाहा फोर्ट – महिला कार्यकर्ता बैठक |
|
दोपहर 12:30 बजे |
गुलाबपुरा पुलिया |
|
दोपहर 12:45 बजे |
सुखाड़िया सर्कल, भीलवाड़ा |
|
दोपहर 01:00 बजे |
सुभाष नगर, भीलवाड़ा – महिला कार्यकर्ता बैठक |
|
दोपहर 02:30 बजे |
अंसल सुशांत सिटी, भीलवाड़ा – महिला कार्यकर्ता बैठक
|
महिला लाभार्थियों से सीधा संवाद
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से सीधा संवाद करना है। भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व में महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
संगठन का मानना है कि इस प्रवास से आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।


