सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान, शाहपुरा में ब्लॉक और नगर कांग्रेस ने मनाया गांधी निर्वाण दिवस

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा | 30 जनवरी 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को शाहपुरा स्थित बालाजी की छतरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में विशेष श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू को नमन किया।
बापू के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता के लिए समर्पित था। आज के दौर में भी उनके विचार समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने सभी से गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
- वरिष्ठ नेता: मानक घुसर, रामप्रसाद धाकड़, भीम वैष्णव, अनिल पौंड्रिक, जगदीश घुसर।
- संगठन पदाधिकारी: नगर महामंत्री ओम सिंधी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, पप्पू जैन, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर।
- जनप्रतिनिधि व युवा नेता: पूर्व पार्षद शंकर खटीक, नाथु कोली, भेरू लाल खटीक, पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पुंडरीक।
- विंग पदाधिकारी: यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) अतुल त्रिपाठी, विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा।
- सक्रिय कार्यकर्ता: विक्की खान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अमजद खान, समीर खान, मुन्ना कायमखानी, बबलू खान, दाऊद खान, नजीर खान, आबिद खान सहित अन्य कांग्रेसजन।


