जैसलमेर मरू महोत्सव 2026: शाहपुरा बियर्ड क्लब के एडवोकेट दीपक पारीक की दाढ़ी-मूंछों का दिखा जलवा, दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जैसलमेर | 30 जनवरी 2026
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
राजस्थान की कला और संस्कृति के महाकुंभ ‘मरू महोत्सव 2026’ का आगाज जैसलमेर में धमाकेदार अंदाज में हुआ। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में शाहपुरा बियर्ड क्लब ने एक बार फिर अपनी अनूठी परंपरा और रौबीली दाढ़ी-मूंछों से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
एडवोकेट दीपक पारीक ने बिखेरा जलवा
शाहपुरा के मशहूर लोक कलाकार और कला प्रेमी एडवोकेट दीपक पारीक ने महोत्सव की प्रतिष्ठित ‘मरूश्री’ और ‘मूंछ प्रतियोगिता’ में भाग लिया। अपनी लंबी और घनी दाढ़ी-मूंछों के साथ जब वे मंच पर उतरे, तो जजों सहित वहां मौजूद देशी-विदेशी पर्यटकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
शाहपुरा का परचम बुलंद
शाहपुरा बियर्ड क्लब के संस्थापक और ‘मिस्टर बियर्ड मेन’ डॉ. इशाक खान ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा:
”रौबीले एडवोकेट दीपक पारीक ने मरू महोत्सव के मंच पर शाहपुरा का मान बढ़ाया है। मरू महोत्सव राजस्थान की आन-बान-शान का प्रतीक है, जहाँ मरूश्री और मिस मूमल जैसी प्रतियोगिताएं हमारी लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखती हैं।”
बियर्ड क्लब की स्वर्णिम परंपरा
शाहपुरा बियर्ड क्लब लगातार इस धरोहर को सहेजने का काम कर रहा है। क्लब के सदस्यों का प्रदर्शन पूर्व में भी शानदार रहा है:
- डॉ. इशाक खान अब तक तीन बार अपना कौशल दिखा चुके हैं।
- धीरज पारीक और प्रवीण सुखवाल भी एक-एक बार इस मंच पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
- इस बार दीपक पारीक ने इस गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।
शाहपुरा, जिसे ‘कलाओं की नगरी’ कहा जाता है, न केवल दाढ़ी-मूंछ की परंपरा, बल्कि रंगकर्म और साहित्य के क्षेत्र में भी देश-दुनिया में अपना डंका बजा रही है।


