बाबा महाकाल की महशिवरात्रि पर विशाल शाही सवारी शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय बाबा महाकाल भक्त मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल बाबा महाकाल की शाही सवारी शोभायात्रा रविवार को गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर शनिवार को विशाल भजन संध्या के आयोजन किया गया, जिसमे सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दी। रविवार को श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर से शाही सवारी गाजेबाजे के साथ शुरू हुई जो भीलवाड़ा रोड़, श्रीराम मंदिर, रेल्वे अंडर ब्रिज, बडोदा बैंक, बावडी चौराहा, क्रय विक्रय समिति,सब्जी मंडी, टीकम चौराहा, होते हुए बस स्टेड महाराणा प्रताप सर्कल पर पहुँच कर समाप्त हुई, जहाँ पर भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । शोभायात्रा में उत्तराखंड की प्रसिद्ध चलित झांकियाँ,बाबा महाकाल की शाही सवारी,महाराष्ट्र के ताशा-ढोल,अखाड़ा प्रदर्शन, इंडियाज़ गॉट टैलेंट सेमीफाइनलिस्ट रतलाम की जवाहर मल्लखंभ ग्रुप,रतलाम की प्रसिद्ध स्टेच्यू झांकियाँ, हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के शामिल थे । इस दौरान बडी संख्या मे लोग मौजूद थे।
बाबा महाकाल की महशिवरात्रि पर विशाल शाही सवारी शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई ।
Leave a comment
Leave a comment


