राजस्थान जन मंच का सेवा कार्य: भीलवाड़ा में 90 जरूरतमंद परिवारों की मदद
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
स्थान: भीलवाड़ा | दिनांक: 17 फरवरी
भीलवाड़ा। सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाले राजस्थान जन मंच द्वारा मंगलवार को अमावस्या के पावन अवसर पर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। संस्था द्वारा भीलवाड़ा के काशीपुरी रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में निवासरत 90 निर्धन परिवारों को निःशुल्क आटे के कट्टे वितरित किए गए।
महिला मुखियाओं को सौंपा राशन
राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि अमावस्या के पुण्य अवसर पर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की मदद के संकल्प के साथ यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान कच्ची बस्ती में रहने वाले 90 परिवारों की महिला मुखियाओं को 5-5 किलो आटे के कट्टे भेंट किए गए।
ये रहे मौजूद
सेवा के इस कार्य में शहर के प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक रामपाल सोनी, प्रमुख समाजसेवी राजेंद्र शर्मा, विधायक कार्यालय से गजेंद्र सिंह, बाबू लाल टाक, संजय राठी, दिनेश सुथार और पृथ्वीराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संस्था का उद्देश्य
अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि राजस्थान जन मंच का मुख्य ध्येय अभावग्रस्त परिवारों की सहायता करना और समाज में सेवा भाव को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


