*पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय में बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित*
*अभिभावक बैठक, मदर प्रतियोगिताएं और नन्हीं छात्राओं का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा में गुरुवार को बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अभिभावक बैठक, विभिन्न प्रतियोगिताएं और छात्राओं का जन्मदिन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मैना कुमारी चारण, उपप्रधानाचार्य सुनीता झाझरिया, व्याख्याता रेखा शर्मा, चंद्रा जीवनानी, एनटीटी शिक्षक मनीषा जाट एवं भगवती जाट सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।
केक काटकर मनाया जन्मदिन
प्रधानाचार्य मैना कुमारी चारण एवं एनटीटी शिक्षिका भगवती जाट के सान्निध्य में बाल वाटिका के बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। यूकेजी की छात्रा हंसिका वैष्णव (पिता शोभा लाल वैष्णव), प्रसन्नता गुर्जर (पिता गोपाल लाल गुर्जर) एवं नव्या माहेश्वरी का जन्मदिन मनाकर उन्हें उपहार स्वरूप स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई।
मदर प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान मदर कंपटीशन के अंतर्गत चेयर रेस एवं बैलून प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया।
समापन अवसर पर सभी अभिभावकों एवं अतिथियों को अल्पाहार करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।


