होलिका त्यौहार को लेकर पुलिस थाने मे सीएलजी की बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पुलिस थाने मे होलिका त्यौहार को लेकर तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता व थानाधिकारी संजय गुर्जर के सानिध्य मे सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे होलिका त्यौहार व रमजान का महीना चलने से त्यौहार को सौहार्द वातावरण मे मनाने की अपील की गई। किसी के भी रंग गुलाल जबरदस्ती से नही लगाने व शान्तिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु कहा गया। ग्राम कानिया व हुरडा मे अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जायेंगे। बैठक मे कान्ता सोमानी, राजूरामदेव बैरवा, रतनलाल चौरडिया, रामकुमार चौधरी, सुनिल तोषनीवाल, राजेंद्र जोशी, मुन्ना भाई, जीवतराम मेठानी, राजकुमार जैन, रामेश्वर सोनी, सीपी जोशी, योगेश त्रिवेदी सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
होलिका त्यौहार को लेकर पुलिस थाने मे सीएलजी की बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


