गांधी विद्यालय में महाराणा प्रताप राज्यभिषेक दिवस मनाया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में महाराणा प्रताप राज्यभिषेक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाल साहब सिंह व विशेष अतिथि निराश जैन थे। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि महाराणा प्रताप के राज्यभिषेक दिवस (राज्यारोहण) के पावन अवसर पर मेवाड़ के उस वीर सपूत को याद करते है जिन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन मुगल अधीनता को स्वीकार नहीं। उनका जीवन हमें राष्ट्र प्रेम अडिग संकल्प और अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में टीना धवन प्रथम स्थान, प्रतिभा माली द्वितीय स्थान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परमेश्वर प्रजापत, जितेंद्र गुर्जर ने द्वितीय स्थान, चित्रकला में प्रथम स्थान कुंजिका कंवर व द्वितीय स्थान रिचिता सेन ने प्राप्त किया विजेताओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किया। कविता दाधीच ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर एक कविता” नीले घोड़े रा असवार ” प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ साथी अरविंद व्यास, मुकेश कुमार सेन, राकेश शर्मा,सूर्य प्रकाश गर्ग एनसीसी, सरिता व्यास,सरोज शर्मा,विजयलक्ष्मी शर्मा, कविता दाधीच, सुमन शर्मा, माया खारोल, पूजा साहू आदि मौजूद थे।
गांधी विद्यालय में महाराणा प्रताप राज्यभिषेक दिवस मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


