आलोक सेंट्रल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मॉडल प्रदर्शनी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
बाल वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा से लेकर ज्वालामुखी तक के मॉडल प्रस्तुत किए, अतिथियों ने विज्ञान को जीवन से जोड़ने का दिया संदेश
✍️ *मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*
भीलवाड़ा, 28 फरवरी। आलोक सेंट्रल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान के सिद्धांतों को रोचक तरीके से समझाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बालकृष्ण बीरा एवं विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल बारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र व्यास ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
बाल वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा (आरोही, दिव्यांशी, अनीशा), सौर परिवार (अयान, आयुष), सूर्य ग्रहण (अर्श जरा), चंद्र ग्रहण (प्रिंस रेगर), ज्वालामुखी (शिवानी, आयुषी), पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र एवं प्रकाश संश्लेषण (मेहरीन छीपा), प्रकाश का अपवर्तन (तनिष्क बेरवा) तथा मिट्टी की परतें (विवान धाकड़) जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझाया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने लिया भाग
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संस्कार वैष्णव ने प्रथम, पार्थ बैरागी एवं प्रत्यूष वैष्णव ने द्वितीय तथा कार्तिक गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि बालकृष्ण बीरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान को दैनिक जीवन की गतिविधियों से जोड़कर समझना आवश्यक है। इससे जिज्ञासा बढ़ती है और नवाचार की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर सुषमा सेन, विष्णु खाती, फरजाना बानो, सुनीता खारोल, मुकेश तेली, धीरेंद्र पांचाल, सुमन यादव, गायत्री देवी, स्नेहा सेन, किरण जांगिड़, नैना पांचाल, राजेश सेन, महेश गुर्जर, आरती सनाढ्य, ललिता लोहार, देवकृष्ण कोली, गुड्डी बानो, मुस्कान गोड, माया गुर्जर, किशनलाल धाकड़, नीलम पारीक, दिव्या श्रीवास्तव, दीपक छीपा, साहिना परवीन, पायल नायक, नेहा टेलर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन दीपक लोहार एवं माया गुर्जर ने किया। अंत में निदेशक वीरेंद्र व्यास ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।


