गर्भवती महिलाओं की हो रही निःशुल्क सोनोग्राफी।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास टाक सोनोग्राफी सेंटर पर गर्भवती महिलाओं को मिल रहा मां वाउचर योजना का लाभ, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ गुप्ता ने बताया कि ‘मां वाउचर योजना’ के अंतर्गत पात्र महिलाओं को उप स्वास्थ्य केन्द्र से सोनोग्राफी कूपन वितरित किए जा रहे हैं। अधिकृत टाक सोनोग्राफी सेंटर के संचालक सीपी टांक एव डॉ अंसुदरिया दर्शनकुमार ने बताया कि गुलाबपुरा ब्लाक के उपस्वास्थ्य केंद्र पीएचसी से प्राप्त कूपन के आधार पर सोनोग्राफी केंद्र पर महिलाओं की पूरी तरह निःशुल्क सोनोग्राफी की जा रही है ।
गर्भवती महिलाओं की हो रही निःशुल्क सोनोग्राफी। ====
Leave a comment
Leave a comment


