चार दिवसीय संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा 13 मार्च से
कलश शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ, प्रतिदिन सायं 7 बजे से होगा वाचन
विषेश संवाददाता।रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा। स्थानीय कुबेर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में 13 मार्च से चार दिवसीय संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का आयोजन किया जाएगा।
कथा संयोजक सतीश पाराशर ने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन में राधा स्वरूपा पूज्या सुश्री दीपा दाधीच द्वारा प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10:15 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान भक्ति संगीत और प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा गांधी नगर स्थित श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है।


