गणगौर माता की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत ।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) शहर के बालाजी चौक स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में बुधवार को मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गणगौर माता की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई। बालाजी मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष गणगौर महोत्सव 4 मार्च से प्रारंभ होकर 21 मार्च तक मनाया जाएगा। यह उत्सव कुल 18 दिनों तक चलेगा और चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तक श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। गणगौर का व्रत मुख्यतः सुहागन महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं रखती हैं। इस दौरान महिलाएं गणगौर माता की मिट्टी की सुंदर मूर्तियां बनाकर उन्हें आकर्षक वस्त्र एवं आभूषणों से सजाती हैं। प्रतिदिन विशेष गीत-भजन गाते हुए पूजा-अर्चना की जाती है। यह पावन पूजन भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित होता है, जिसमें अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की जाती है। मंदिर में गणगौर माता की प्रतिदिन नियमित पूजा होगी तथा श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
गणगौर माता की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत ।
Leave a comment
Leave a comment


