*सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज के साथ हुआ होली स्नेह मिलन समारोह*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली स्नेह मिलन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया ।
पुराने बस स्टैंड पर स्थित मोगरिया जी की धर्मशाला में धुलंडी पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ हुई जिसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बड़े उत्साह और उमंग से भाग लिया । सभी ने एक दूसरे को होली की रंग बिरंगी बधाइयां दी। फूलों से हर्षोल्लास के साथ होली खेली गई । इस दौरान अल्पाहार का भी आयोजन किया गया । डीजे की धुन और होली के गीतों, भजनों पर हर कोई अपने को थिरकने से रोक नहीं पाया। इस रोमांचक कार्यक्रम में बच्चे भी झूम उठे । स्नेह मिलन कार्यक्रम दोपहर से शुरू हुआ जिसका सामूहिक भोज के साथ शाम को समापन हुआ ।


