शाहपुरा में त्रिमूर्ति चौराहा अखाड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न, वीर बजरंग अखाड़ा अरवड़ रहा प्रथम
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को दी गई पुरस्कार राशि, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित
शाहपुरा (भीलवाड़ा), 5 मार्च।
नगर पालिका शाहपुरा द्वारा गुरुवार को त्रिमूर्ति चौराहा पर अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक कला और कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में श्री वीर बजरंग अखाड़ा, अरवड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। द्वितीय स्थान बजरंग अखाड़ा, अरवड़ को मिला, जिन्हें ₹8,500 की राशि दी गई। वहीं श्री बालाजी अखाड़ा, कल्याणपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹7,000 की पुरस्कार राशि हासिल की।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री सत्यनारायण कुमावत (ए.सी.बी.ओ.), श्री महावीर मीणा (बीडीओ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अंत में सभी विजेता अखाड़ों को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजकों ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
— मोनू सुरेश छीपा


