बनेड़ा में धुलंडी का पर्व उल्लास के साथ मनाया, राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया ने दी होली की शुभकामनाएं
रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ लोगों ने साझा की खुशियां, कस्बे में दिनभर रहा उत्सवी माहौल
बनेड़ा। क्षेत्र में रंगों का पर्व धुलंडी बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे में होली का उल्लास देखने को मिला, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं।
कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के साथ होली का आनंद लिया। जगह-जगह लोग एकत्रित होकर रंग-गुलाल से होली खेलते नजर आए, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर बनेड़ा के राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया ने क्षेत्रवासियों को होली और धुलंडी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
धुलंडी के अवसर पर कस्बे में कई स्थानों पर लोगों ने एकत्रित होकर रंग-गुलाल से होली खेली तथा मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन कस्बे में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।
— मोनू सुरेश छीपा


