फूलडोल मेले की भीड़ में बाइक चोरी, त्रिमूर्ति चौराहे से पल्सर लेकर फरार हुआ युवक
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा)। अंतरराष्ट्रीय फूलडोल मेले के दौरान शहर में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात मेले की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात युवक त्रिमूर्ति चौराहे से एक पल्सर बाइक चोरी कर ले गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी बनवारी लाल बेरवा पुत्र मोदी लाल बेरवा, निवासी शाहपुरा की पल्सर बाइक (नंबर RJ01 NN 8515) को अज्ञात युवक रात्रि करीब 12 बजे त्रिमूर्ति चौराहे से चोरी कर ले गया।
बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में करीब 20 से 25 वर्ष आयु का युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय फूलडोल मेले में बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु और युवक शहर में आए हुए हैं, ऐसे में मेले के दौरान इस तरह की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रार्थी द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा


