हुरडा में नंद घर के बच्चों को स्कूली बैग व पानी की बोतले वितरित की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
हुरडा के नंदघर 9 में वेदांता के तत्वावधान में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से स्कूली बैग व पानी की बोतले वितरित की गई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक रिंकू कंवर राठौड़ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना एवं केंद्र पर उनकी नियमित उपस्थिति और रुचि को बढ़ावा देना हैं। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति,स्वच्छता,पोषण तथा शिक्षा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित पंजीकृत बच्चों के सभी अभिभावकों ने इसके लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजने का संकल्प किया। कार्यक्रम मे क्लस्टर सुपरवाइजर सुनीता कुमावत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा भांभी, सहायिका सीता तेली, कर्मचारी, पंजीकृत विद्यार्थी के माता पिता मौजूद थे।
हुरडा में नंद घर के बच्चों को स्कूली बैग व पानी की बोतले वितरित की।
Leave a comment
Leave a comment


