शिशु सदन स्कूल के छात्र ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा मे 97.50 % अंक अर्जित किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शिशु सदन माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बनाए रखते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में छात्र रामदेव कुमावत ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हुरड़ा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में छात्र गौरव दाधीच ने 90.50 प्रतिशत तथा छात्रा यशस्वी सिंह राठौड़ ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए। उल्लेखनीय है कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल परीक्षार्थियों में से 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 7 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 5 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार 5वीं एवं 8वीं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक श्रीमती कामिनी वर्मा एवं अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिशु सदन स्कूल के छात्र ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा मे 97.50 % अंक अर्जित किया।
Leave a comment
Leave a comment


