भीलवाड़ा फ्री मेडिकल कैंप: हृदय, न्यूरो और लिवर रोगों का निशुल्क इलाज, अभी कराएं रजिस्ट्रेशन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा में मेगा हेल्थ कैंप: अहमदाबाद के 11 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर देंगे निशुल्क सेवाएं; जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
भीलवाड़ा | 30 मार्च
भीलवाड़ा वासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा एक विशाल निशुल्क सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 अप्रैल (रविवार) को शास्त्री नगर स्थित श्रीमती केसरबाई सोनी हॉस्पिटल में आयोजित होगा।
शिविर का समय और स्थान
- दिनांक: 5 अप्रैल, रविवार
- समय: प्रातः 9:00 बजे से
- स्थान: श्रीमती केसरबाई सोनी हॉस्पिटल, शास्त्री नगर, भीलवाड़ा
अहमदाबाद के 11 विख्यात डॉक्टर देंगे परामर्श
इस शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें अहमदाबाद के प्रतिष्ठित मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल (Marengo CIMS Hospital) के 11 विभिन्न विभागों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची निम्न प्रकार है:
|
डॉक्टर का नाम |
विभाग / विशेषज्ञता |
|---|---|
|
डॉ. सत्य गुप्ता |
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग) |
|
डॉ. धीरेंन शाह |
कार्डियक एवं हृदय प्रत्यारोपण सर्जन |
|
डॉ. मुकेश शर्मा |
न्यूरो इंटरवेशनल स्ट्रोक एवं मस्तिष्क रोग |
|
डॉ. टी.के.बी. गणपति |
न्यूरो और स्पाइन सर्जन |
|
डॉ. अजय जैन |
पल्मनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर |
|
डॉ. गौरव पटेल |
लिवर एवं पेनक्रियाज विशेषज्ञ |
|
डॉ. राजीव कुमार बंसल |
गैस्ट्रोलॉजिस्ट (पेट रोग) |
|
डॉ. नील रोहरा |
ऑर्थोपेडिक एंड ट्रॉमा सर्जन |
|
डॉ. अभिषेक जैन |
ब्रेस्ट एंड थोरेसिक ओन्को सर्जन |
|
डॉ. हितेश देसाई |
नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग) |
|
डॉ. चिराग सोलंकी |
कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन |
निशुल्क जांच सुविधाएं
शिविर के दौरान मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर (BP) और ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की जाएगी। इससे मरीजों को अपनी प्राथमिक स्वास्थ्य स्थिति जानने में मदद मिलेगी।
पंजीयन (Registration) कैसे कराएं?
शिविर में भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू परामर्श के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। परामर्श के लिए आप निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं:
- महावीर समदानी: 94142-62218
- धन सिंह कानावत: 99291-23015
- चेतन आचार्य: 98251-08257


