आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर के आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से हुई। मुख्य वक्ता शिक्षाविद् रामेश्वर दीप छापरवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शिमला शर्मा ने प्रगति-रिपोर्ट व प्रतिवेदन प्रस्तुति दी। अंत मे विधार्थियो का परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया! इस दौरान कार्यक्रम मे प्रबंधन समिति के गोविंद राम लोहार, नरेंद्र केलाणी, हेमंत कुम्भकार, दिनेश कुमार छीपा विजय कुमार जोशी सहित मौजूद थे!
आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


