भीलवाड़ा: भाजपा मनाएगी 46वां स्थापना दिवस, 6 अप्रैल को घर-घर फहराएगा भगवा ध्वज

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा में होगा भव्य आयोजन; मशाल जुलूस, दीपोत्सव और सेवा कार्यों की मचेगी धूम
भीलवाड़ा | 31 मार्च
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे जिले में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाएगी। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि जिले के सभी मंडलों और बूथ स्तर तक इस उत्सव को मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
- 5 अप्रैल (पूर्व संध्या): सूचना केंद्र पर भव्य दीपोत्सव, रंगोली, आतिशबाजी और मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिला कार्यालय की विशेष सजावट की जाएगी।
- 6 अप्रैल (स्थापना दिवस): प्रातः 8:15 बजे जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण होगा। इसके साथ ही जिले के सभी मंडल कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।
- 7 से 12 अप्रैल (सेवा सप्ताह): इस दौरान ‘सेवा भाव’ के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाएंगे।
- विशेष अभियान: ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचेंगे।
बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ पदाधिकारी
बैठक के दौरान मंच पर जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, स्थापना दिवस संयोजक कन्हैयालाल जाट, सहसंयोजक यशोवर्धन सेन, पंकज विजयवर्गीय और शुभम शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचानी, गोपाल तेली, अशोक तलाईच, कल्पेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, कांता शर्मा, लादू लाल जाट, शशांक बिरला, मनोज बुलानी, भूपेंद्र सिंह बीलिया सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


