महासाध्वी डॉ. दिव्य प्रभा जी के सानिध्य में गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’, वीरवाल परिवारों को संघ से जोड़ा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा में हर्षोल्लास के साथ मना महावीर जन्म कल्याणक; महासाध्वी डॉ. दिव्य प्रभा जी ने बताया अहिंसा का महत्व
शाहपुरा | 31 मार्च 2026
श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव शाहपुरा में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में आयोजित इस महोत्सव में सहस्त्रों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन परम विदुषी उप प्रवर्तिनी महासाध्वी डॉ. श्री दिव्य प्रभा जी म.सा. एवं श्री आर्या जी म.सा. के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
वीरवाल जैन समाज का विशेष सम्मान
धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासाध्वी जी ने भगवान महावीर के ‘अहिंसा’ सिद्धांत की व्याख्या की। उन्होंने पूज्य संत श्री समीर मुनि जी म.सा. द्वारा संस्थापित वीरवाल जैन प्रवृत्ति की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक जीवंत उदाहरण बताया। अहिंसा नगर चित्तौड़गढ़ से संचालित इस मिशन के प्रचारक मांगीलाल वीरवाल ने इस प्रवृत्ति की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी, जिसे सभा ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस अवसर पर शाहपुरा के वीरवाल परिवारों का संघ द्वारा विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले परिवारों में शामिल रहे:
- श्याम लाल वीरवाल
- धनराज वीरवाल
- राजेंद्र वीरवाल
- शंकर लाल वीरवाल
- सुरेंद्र वीरवाल एवं अन्य।
इन पदाधिकारियों ने किया स्वागत
जैन संघ के संरक्षक जोरावर सिंह सकलैचा, मंत्री दिलीप धुपिया, उपाध्यक्ष सचिन डांगी, सह मंत्री सज्जन सिंह चंडालिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सिंघवी, देवेन्द्र सिंह बुलिया और महिला मंडल मंत्री अभिलाषा कोठारी ने वीरवाल परिवारों का अभिनंदन किया। सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हुए इन परिवारों को अधिकारिक तौर पर जैन संघ के सूचना समूह (WhatsApp ग्रुप) से भी जोड़ा गया।


