शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने दी करोड़ों की सौगात, बनेड़ा में बस स्टैंड का शिलान्यास
4.50 करोड़ के अटल प्रगति पथ का किया लोकार्पण
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
बनेड़ा। शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपखंड मुख्यालय बनेड़ा में विकास की नई इबारत लिखी गई है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने करोड़ों रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।
रोडवेज बस स्टैंड से सुधरेगी परिवहन व्यवस्था
विधायक ने बहुप्रतीक्षित रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से बनेड़ा और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
4.50 करोड़ की लागत से बना अटल प्रगति पथ
क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए विधायक ने 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल प्रगति पथ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित अम्बेडकर भवन भी जनता को समर्पित किया गया, जो सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विधायक का संदेश:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा, “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार हर गांव और ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।” इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



