गुलाबपुरा: महावीर इंटरनेशनल और गौ भक्तों ने शुरू किया ‘जल मंदिर’, राहगीरों को मिलेगी भीषण गर्मी में राहत
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। क्षेत्र में बढ़ती भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। गुलाबपुरा शहर के मुख्य बाजार में श्री महावीर इंटरनेशनल शाखा के तत्वाधान में और गौ माता की प्रेरणा से गौ भक्त कन्हैया लाल चौधरी द्वारा जैन श्वेताम्बर धर्मशाला के बाहर ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।
विधि-विधान से हुआ पूजन
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मुकेश कुमार शर्मा द्वारा पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजन से हुई। इसके पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया। इस जल मंदिर के शुरू होने से मुख्य बाजार से गुजरने वाले आमजन और राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर रहे मौजूद
सेवा के इस कार्य में समिति के अध्यक्ष अजित नाहर, कमल शर्मा, गौतम आंचलिया, एडवोकेट अनुराग काकरीया, हरीश शर्मा, कमलेश लढा, बाबू लाल लढा, अशोक चोपडा, नोरत चपलोत, विपिन मेहता, ईश्वर सोनावा, किशोर राजपाल, गुड्डू दिनवानी, बालूलाल काल्या, एडवोकेट गोपाल लाल वैष्णव, सत्यनारायण प्रजापत, सागर नुवाल, नवनीत जांगिड, माणक चंद जैन और अशोक चौपड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।


