शाहपुरा में विकास का नया अध्याय: सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे ऑडिटोरियम व डाक बंगले का शिलान्यास
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (राजस्थान) | विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के मुख्यालय शाहपुरा में विकास की गति को नई दिशा देने के लिए शनिवार, 04 अप्रैल को एक भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, कला-संस्कृति और पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी।
इन विकास कार्यों का होगा शिलान्यास:
- भव्य ऑडिटोरियम निर्माण: कला, साहित्य और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए शाहपुरा को एक आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिलेगी।
- नवीन डाक बंगला भवन: प्रशासनिक और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए डाक बंगले के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
- बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय: क्षेत्र के पशुपालकों और बेजुबान जानवरों के बेहतर उपचार के लिए अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय का भूमि पूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक व समय: 04 अप्रैल (शनिवार), दोपहर 03:15 बजे।
- स्थान: डाक बंगला परिसर, शाहपुरा।
- मुख्य अतिथि: श्री दामोदर जी अग्रवाल (माननीय सांसद, भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र)।
- अध्यक्षता: डॉ. लालाराम बैरवा (माननीय विधायक, शाहपुरा)।
आमंत्रण और गरिमामय उपस्थिति:
इस गौरवपूर्ण अवसर पर शाहपुरा के समस्त भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ता, क्षेत्र के देवतुल्य नागरिक, पत्रकार जगत के साथी, एवं कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि ये परियोजनाएं शाहपुरा के शहरी और ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


