परिजनों ने पिता की पुण्य स्मृति मे गौशाला मे 111 किलो ड्राई फूड की लापसी गायों को खिलाई।
====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय गोपाल गौशाला व श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे पिता की पुण्यतिथि पर 111 किलो ड्राई फूड की बनी लापसी का गौ माता को लगाया भोग। महावीर इंटरनेशनल शाखा के तत्वावधान मे कमलेश लढा के पूज्य पिताजी की समृति मे गोपाल गौ शाला व माधव गौ उपचार केंद्र मे गौ माता को हरा चारा व ड्राई फूड की 111 किलो की लापसी का भोग लगाया। इस दौरान समिति अध्यक्ष अजीत नाहर,अशोक चोपड़ा, रामकुवार चौधरी,विपिन मेहता, गौतम आंचलिया,कमलेश लढा, अरविन्द सोमानी,सम्पत सिंह नाहर.मुकेश शर्मा,मदन रांका,सुमित्रा देवी लढा,गीता देवी लढा,छितर मल लढा,लक्ष्य लढा आदि मौजूद थे।
परिजनों ने पिता की पुण्य स्मृति मे गौशाला मे 111 किलो ड्राई फूड की लापसी गायों को खिलाई।
Leave a comment
Leave a comment


