प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम मे स्व. दीदी रतन मोहिनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में स्वर्गीय दादी रतन मोहिनी की प्रथम पुण्य स्मृति मनाई गई। स्वर्गीय दादी रतन मोहिनी की प्रथम पुण्य स्मृति सभी बीके भाई बहनों की उपस्थिति में केंद्र संचालिका कुमुद बहन व सह संचालिका सोनिका दीदी के सानिध्य में मनाया। संचालिका कुमुद बहन ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वर्गीय दादी रतन मोहिनी एक तपस्वी संयमी और एक्यूरेसी वाली आत्मा थी जिनके आदर्शा वह शुभ संकल्पों को धारण करते हुए हमें अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन को सफल बनाना है। सह संचालिका सोनिका दीदी ने दादी की जीवनी के बारे में बताया की दादी ने सबसे पहले 1972 में लंदन के सेवा केंद्र की संचालीका बनकर विदेश में ज्ञान का प्रचार किया, दादी के ज्ञान की जो धारणाएं हैं उन्हें हम अपने जीवन में उतार कर आत्म उन्नति कर अपने जीवन को कोड़ी से हीरा जैसे बनाना है सभी बी. के भाइयों एवं बहनों ने दृढ़ संकल्प लेकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम मे स्व. दीदी रतन मोहिनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a comment
Leave a comment


