शाहपुरा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया ‘समरसता दिवस’, डॉ. आंबेडकर को किया याद

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा | अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड शाहपुरा द्वारा मंगलवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता दिवस’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षाविदों ने बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
संघर्ष और न्याय का प्रतीक है बाबा साहेब का जीवन: इंदिरा धूपिया
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की मिसाल है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए मानवाधिकारों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। धूपिया ने जोर देते हुए कहा, “आज के दौर में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं, हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को सशक्त बनाना होगा।”
सामाजिक एकता और भाईचारे पर दिया बल
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने समरसता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
ये रहे उपस्थित
इस गरिमामय कार्यक्रम में सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, कुलदीप कलाल, मनोज सोनी, चंद्र प्रकाश शर्मा, शिवराज धाकड़, विनोद कुमार, शंकर लाल जाट, मनोज मीणा, पंकज सोनगरा, कृष्ण गोपाल धाकड़, नयन बाला सोमानी और हरीओम शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रीमियम विज्ञापन: सागर स्टूडियो
📸 सागर स्टूडियो & सिनेमेटोग्राफर
“आपकी यादों को दें एक नया सिनेमैटिक अंदाज”
अब अपने खास पलों को कैद करें आधुनिक फोटोग्राफी और प्रीमियम सिनेमेटोग्राफी के साथ। हम प्रदान करते हैं:
- Cinematic Wedding Films
- Pre-Wedding Shoots
- Professional Photoshoots & Events
📍 पता: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास, शाहपुरा
📞 संपर्क: 9667171141, 9530303019
(Sagar Studio & Cinematography – Quality that speaks!)
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान


