शाहपुरा में गूंजा ‘बाबा साहेब अमर रहें’ का नारा, विधायक डॉ. बैरवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान
शाहपुरा | भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शाहपुरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा बाबा साहेब का जीवन: विधायक
स्मारक पर पुष्पांजलि के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी। उनके विचार और आदर्श आज भी हमारे समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं।”
विधायक ने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक एकता का संकल्प
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, राजाराम पोरवाल, जितेंद्र पाराशर, रमेश मारू, मोहन गुर्जर, महावीर सैनी, शांति लाल मामोडिया, सीताराम बैरवा, जलदीप पथिक, मुकेश माली, राजू कहार (भगत), शांति लाल बैरवा, पवन सुखवाल, बीरबल, कमलेश मुंडेतिया, गजराज खटीक, दुर्गा लाल कहार, राजू कहार, राजू कहार ‘साजन’, गणेश कहार, करण जैन, सोनाली पोरवाल, सुनीता बलाई, ममता गारू सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Dr. Lalaram Bairwa, Shahpura News, Ambedkar Jayanti 2026, The Voice of Rajasthan, Bhilwara BJP News, Baba Saheb Statue Shahpura, Social Justice, Rajasthan Political News.
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान


