श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 112 रोगीयो को मिला लाभ।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को संस्था परिसर मे निशुल्क कैंप आयोजित किया गया ।
संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 112 मरीजों को जिनमे 15 नए मरीज थे सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
संस्था मंत्री पदम चन्द जैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने स्वागत अभिनंदन किया,कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरड़िया ने आभार व्यक्त किया। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। लक्ष्मीनारायण टॉक, प्रियांशी टांक एवं महिला मंडल अजमेर से सुशीला पोखरणा, गुणमाला नाहर ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं प्रेषित की।अनिता रांका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। लाभार्थी परिवार से यशवन्त टॉक, बबीता टॉक सहित महिला मंडल अजमेर से पुष्पा पोखरणा, तारा सिसोदिया, सुशीला भंसाली,शशि नौलखा, मधु खटोड़,सुशीला खराड़ा, चंचल खटोड़, आशा चौधरी,हेमलता पोखरणा, ममता सोनी, चन्दा पोखरणा, मधु बोहरा, राखी बाबेल, निर्मला चिपड, सरला तातेड, मंजू भंसाली, प्रिया चोरड़िया ने सेवाएं प्रदान की। शिविर के लाभार्थी महिला मंडल अजमेर एवं स्वर्गीय श्रीमती आजाद टांक की पुण्य स्मृति में लक्ष्मीनारायण टॉक एवं समस्त परिवार रहे। मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु पूरे अप्रैल माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा श्रीमती बादाम बाई की पुण्य स्मृति में शांतिलाल, विनित कुमार डांगी गुलाबपुरा की ओर से रखी गई।
संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा, राजेंद्र कुमार चोरड़िया, मदन लाल रांका, पारस बाबेल, बंशीलाल डोसी, सुरेश लोढ़ा,अनिल चौधरी, सुशील चौधरी, दिनेश जोशी, प्रेम सिंह पाडलेचा, कमल कावड़िया, दिलीप पाराशर, अनिता रांका, विनीता चौधरी, पूजा कोठारी, शशि चपलौत सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 112 रोगीयो को मिला लाभ।
Leave a comment
Leave a comment


