सामाजिक समरसता मंच द्वारा अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक गोपाल लाल भील ने किया । विनोद कुमार बेरवा ने बताया कि सामाजिक समरसता मंच पिछले 15 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। विचार गोष्ठी का आयोजन खुले संवाद के रूप में रखा गया।समाजसेवी अशोक मौर्य ने बाबा साहब के जीवन के बारे में बताया । पूर्व पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अरुण कांत शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित चित्रों के माध्यम से बताया कि बाबा साहब राष्ट्रवादी विचारों के पोषक एवं संविधान निर्माता थे । उन्होंने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा एवं हाथों से लिखा हुआ संविधान है। उन्होंने प्राचीन काल के महापुरुषों के चित्र एवं घटनाओं के आधार पर संविधान का वर्णन किया। गोष्ठी में शिक्षा विद कृष्णपाल सिंह, मूलचंद रेगर , कमल शर्मा, तिरुपति बालाजी के पुजारी नाथू लाल बेरवा , दिनेश रेगर, किशोर राजपाल समाजसेवी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में विभिन्न संगठनो व समाजों के लोगो ने भाग लिया । नरेंद्र कैलानी ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। खुले संवाद में समस्या व समाधान पर चर्चा हुई।
सामाजिक समरसता मंच द्वारा अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन ।
Leave a comment
Leave a comment


