52 ट्रेलर ऑपरेटरो व मालिकों पर जीवन यापन का खतरा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव ) रामपुरा आगूंचा हिंदुस्तान जिंक की कंपनी एमएफएल ने दिया सभी 52 ट्रेलर मालिकों को नोटिस, भीलवाड़ा ट्रेलर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सौंप कर हिंदुस्तान जिंक की एमएफएल कंपनी से दिए गए नोटिस के संबंध में 1 वर्ष का समय दिए जाने की मांग रखी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर ऑपरेटर यूनियन के 52 ट्रेलर मालिकों को 15 अप्रैल से पूर्व इलेक्ट्रिक वाहन लाने हेतु आदेशित किया है, नए ट्रेलर नहीं लाने पर डीजल से चलने वाले ट्रेलरों को हटा दिया जाएगा, जिससे भीलवाड़ा ट्रेलर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के 52 ट्रेलर मालिकों ओर चालकों के परिवार प्रभावित होंगे, जिनको रोजगार का संकट झेलना पड़ेगा।
ट्रेलर ऑपरेटरो ओर मालिकों ने आज रोष जताते हुए हिंदुस्तान जिंक की एमएफएल कंपनी से विभिन्न बिंदुओं का ज्ञापन एसडीएम को सोपा। ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष महावीर पांडे, कैलाश, हिम्मत सिंह, सत्यनारायण, मांगू,कालू, परसराम सहित चालक एवं ट्रेलर मलिक मौजूद थे।
52 ट्रेलर ऑपरेटरो व मालिकों पर जीवन यापन का खतरा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Leave a comment
Leave a comment


