अंबेडकर जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर मे 61 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर अखिल भारतीय बैरवा महासभा, बाबा रामदेव चामुंडा माता मंदिर समिति बैरवा समाज व युवा बैरवा संघठन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन बैरवा समाज सामुदायिक भवन मेकिया गया जिसमे 61 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ । शिविर में अखिल बैरवा महासभा के प्रचार मंत्री न लेखराज बैरवा, बैरवा समाज अध्यक्ष अशोक जारवाल, संगठन अध्यक्ष नीरज टाटीवाल, शिविर प्रभारी प्रकाश टाटीवाल, सचिव हनुमान प्रसाद, कालूलाल, मनोज, सत्यनारायण बैरवा, अशोक, टीकमचंद,, रमेश, हंसराज, किशन, पुखराज, लखन, दिलीप, विजय, सुनील, जीवन ज्योति रक्तदाता टीम के मुकेश पूरी, सावर लाल, आदि मौजूद थे । मंगलवार सुबह उपखंड कार्यालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत , पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, महावीर लढा, रामदेव खारोल, कमल जीनगर, फतहसिंह सोलंकी, अशोक मौर्य, राजेन्द्र सिंह सहित गणमान्यजनो ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अंबेडकर जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर मे 61 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
Leave a comment
Leave a comment


