गुलाबपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खारी नदी में अवैध बजरी खनन पर दबिश, जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) | जिले में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुलाबपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम आनंदीपुरा के पास खारी नदी के पेटे में अवैध रूप से बजरी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक सोनालिका ट्रैक्टर को जप्त किया है।
पुलिस की दबिश देख फरार हुए चालक
जानकारी के अनुसार, पुलिस को आनंदीपुरा के पास खारी नदी में अवैध खनन की सटीक सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस की टीम को आता देख खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और जेसीबी व ट्रैक्टर के चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
खनन विभाग को दी सूचना, जांच शुरू
पुलिस ने मौके से अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और सोनालिका ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जप्त कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालकों व वाहन स्वामियों के खिलाफ अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
Sagar Studio – प्रीमियम स्टेटस विज्ञापन
📸 सागर स्टूडियो & सिनेमेटोग्राफर
“आपकी यादों को दें एक नया सिनेमैटिक अंदाज”
अपनी शादी और खास अवसरों को बनाएं यादगार! हम पेश करते हैं आधुनिक और प्रोफेशनल फोटोग्राफी सेवाएं:
✨ Cinematic Wedding Films
✨ Pre-Wedding Shoots
✨ Professional Photoshoots
📍 स्थान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास, शाहपुरा
📞 संपर्क: 9667171141, 9530303019
“Quality that speaks!”
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान


