हुरडा आंगनवाड़ी केन्द्र मे गर्भवती महिलाओ को पोषण किट बांटे।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )हुरडा
आंगनवाड़ी केन्द्र में गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री निशुल्क पोषण किट वितरित किए गएl प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग ने पोषण किट वितरित करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को 1 किलो घी , मूंगफली भुने हुए चने, फूल मखाने ,गुड, पिंड खजूर एवं सेहत से संबंधित अन्य सामग्री इस किट में उपलब्ध कराई गई है। समय-समय पर आंगनबाड़ी के द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निशुल्क पोषण किट वितरित किए जाते हैं एवं उनकी सेहत का ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर अध्यापक देवदत्त पारीक, प्रीति शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा भाभी , सहायिका सीता तेली एवं गर्भवती महिलाएं मौजूद थी ।
हुरडा आंगनवाड़ी केन्द्र मे गर्भवती महिलाओ को पोषण किट बांटे।
Leave a comment
Leave a comment


