मातृ दिवस पर पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर के नेतृत्व में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। मातृ दिवस के अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर के नेतृत्व में व्यापारियों, भारत विकास परिषद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था हेतु वीर शिवाजी चौराहा पर परिंडे बांधे गए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने एक परिंडे में दाना एवं दूसरे में स्वच्छ जल भरकर नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दाना-पानी भरने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी। साथ ही मातृ दिवस के उपलक्ष्य में पक्षियों के लिए परिंडे भी वितरित किए गए।
पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने कहा कि हमारे शास्त्रों के अनुसार पशु-पक्षियों के भोजन एवं जल की व्यवस्था करना धर्म एवं सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में प्रत्येक सनातनी परिवार को अपने घर के आंगन अथवा छत पर पक्षियों के लिए एक परिंडा जल एवं भोजन का अवश्य रखना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सावर नाथ योगी, किशोर राजपाल, रघुवीर वैष्णव, परिषद अध्यक्ष संपत व्यास, अनुराग चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश लड्ढा, शिव सिंह राठौड़, बालू लाल काल्या, जीवतराम मैठानी, कान सिंह राठौड़, व्यापारिक एसोसिएशन के सुनील तोषनीवाल, राहुल चोरडिया, निमिष बंब, नवीन शारदा, सुनील पाराशर, राजकुमार टेलर, डालचंद वैष्णव, लक्ष्मण सोनी, अनूप जोजावत, सावर लाल, अविनाश शर्मा, बाबू लाल टेलर, गोपाल सेन, मुकेश तीर्थवानी, लखन लक्षकार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।


