*जय श्री राम’ के नारों के साथ गूँजा कार्यालय: बंगाल से लौटे लादू लाल तेली को भाजपा पदाधिकारियों ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 12 मई
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भीलवाड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली का भव्य स्वागत किया गया। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सशक्त प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुँचकर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।
दुपट्टा पहनाकर किया अभिनंदन
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा एवं शाहपुरा मंडल के पूर्व महामंत्री महावीर सैनी ने पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने तेली को ‘जय श्री राम’ अंकित भगवा दुपट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बंगाल में पार्टी की वैचारिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की।
लादू लाल तेली ने जताया आभार
स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत होकर पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह और समर्पण पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। इस दौरान बंगाल के चुनावी अनुभवों और संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई।


